फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कानपुर में बांग्लादेश के फैन के साथ नहीं हुई मारपीट, जानें वायरल वीडियो का क्या है सच

Sat, 28 Sep 2024 11:09 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बांग्लादेशी क्रिकेट फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारत के लोगों ने इसके साथ मारपीट की है। हालांकि, पुलिस ने सच्चाई कुछ और ही बताई है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश का टेस्ट मैच कानपुर में हो रहा है। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बांग्लादेशी फैन जिसने अपने शरीर पर टाइगर का डिजाइन पेंट करवा रखा है और वो दर्द से तड़पता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस और आसपास के लोग उसकी मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह बांग्लादेश का मशहूर क्रिकेट प्रशंसक टाइगर रॉबी है। इसके साथ भारतीय लोगों ने मारपीट की है। कहा जा रहा है कि मारपीट करने के बाद ये दर्द से तड़प रहा है। 

नजमुस साजिद चौधरी (@nazmussajid) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कानपुर में बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय दर्शकों ने बांग्लादेश के मशहूर क्रिकेट प्रशंसक टाइगर रॉबी की पिटाई कर दी। भारत स्पष्ट रूप से क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए सुरक्षित नहीं है।”
विज्ञापन

 

नवाज़ (@Rnawaz31888) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बांग्लादेश के क्रिकेट प्रशंसक, जिन्हें टाइगर रॉबी के नाम से जाना जाता है, को कानपुर क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय प्रशंसकों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया। भारत विदेशी क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए सुरक्षित नहीं है।? हम इस तरह की शर्मनाक हरकत की कड़ी निंदा करते हैं।”
 

पड़ताल

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने कानपुर पुलिस के तमाम सोशल मीडिया के मीडिया खंगाले। इस दौरान हमें कानपुर नगर कमिश्नरेट के एक्स हैंडल पर पुलिस का एक बयान मिला। इस बयान में अपर पुलिस आयुक्त हरीश चंद्र ने बताया "27 सितंबर को बांग्लादेश के द्वितीय टेस्ट मैच के दौरान रवी उल इस्लाम उर्फ टाइगर रवी जो कि बांग्लादेश से अपनी टीम चीयर्स करने के लिए कानपुर आए हुए थे। चीयर्स करने के बाद वापस जा रहे थे तभी तबीयत खराब हो गई और रास्ते में गिर पड़े। तत्काल पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। कुछ मारपीट की भ्रामक खबरें चलायी जा रही हैं जो कि पूर्णतया गलत है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में कोई भी मार-पीट की घटना नहीं हुई है तथा संज्ञान में आया है कि ये गंभीर बीमारियों के चलते भारत मेडिकल वीजा पर आये थे एवं इलाज कोलकाता में चल रहा है। मेडिकल स्थिति का परीक्षण कराया जा रहा है।"
 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। बांग्लादेशी फैंस की तबीयत खराब हुई थी न कि उन्हें मारा पीटा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें