दक्षिण भारतीय अभिनेता नंदमुरी तारक रामा राव, जिन्हें लोग जूनियर एनटीआर के नाम से भी जानते हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जूनियर एनटीआर के एक कटआउट में आग लगते हुए दिख रही है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है कि हैदराबाद के सिनेमाघर में देवरा फिल्म की स्क्रीनिंग हो रही थी। वहां पर किसी बेकाबू प्रशंसक ने जूनियर एनटीआर के कटआउट में आग लगा दी। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता के कटआउट को जानबूझकर जलाया गया है।
रईस (@RaeesHere_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “फिल्म #देवरा की शुरुआती खराब रेटिंग और बुरी बातों के बाद हैदराबाद थिएटर के बाहर प्रशंसकों ने एनटीआर का कटआउट जलाया!”
भारत मीडिया (@RealBharatMedia) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “देवरा स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद थिएटर के बाहर जूनियर एनटीआर के कट-आउट को अनियंत्रित प्रशंसकों ने आग लगा दी”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। हमें पर कटआउट में लगी आग से जुड़ी कई खबरें मिलीं।
टाइम्स ऑफ इंडिया पर हमें ये खबर मिली। इस खबर के अनुसार हैदराबाद के सुदर्शन थिएटर के बाहर जलते हुए कट-आउट का वीडियो वायरल हो गया। रिपोर्टस के मुताबिक आग उन पटाखों की वजह से लगी थी जिन्हे प्रशंसक फोड़ रहे थे। हालांकि स्थानीय अधिकारियों और फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग बुझा दी थी।
ऐसी खबरें हमें कई मीडिया चैनलों पर मिलीं। दक्षिण भारत के अखबार
डेक्कन क्रोनिकल ने भी घटना को इसी तरह रिपोर्ट किया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि कट-आउट में आगे लगने की वजह पटाखे थे।