फेसबुक और एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव रोते हुए नजर आ रहे हैं। पप्पू यादव रोते हुए वो मीडियो को बाइट देते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पप्पू यादव लॉरेंस बिश्नोई के डर से रो रहा है। पहले पप्पू यादव लॉरेंस को धमकी दे रहे थे लेकिन लेकिन बाब सिद्दीकी की मौत के बाद वो रोते हुए नजर आ रहे है।
हिन्दू सेना कर्णावती (@HINDUSENAGUJ) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “यह पप्पू यादव हैं बिहार के नेता कल यह अनाप शनाप बोल रहे थे...विश्नोई का नेटवर्क 24 घंटे में खत्म कर दूंगा....शाम तक विश्नोई को ठिकाने लगा रहे थे, पता नही फिर अचानक से क्या हुआ कि इनको रास्ते मे किसी ने कूट दिया अब जोर जोर से रो रहे हैं।”
गुलाब चंद्रा धरकार नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह हालत आ गए पप्पू यादव कुछ नहीं घंटे में बदल गए। एक ही बार में 24 घंटे का समय देश से बिश्नोई समाज को खत्म करने के लिए और आगे से खुद ही गीले हो चुके हैं। 24 घंटे के पहले ही वापस माफी मांग रहे हैं बिश्नोई से बिश्नोई इतना खतरनाक है। रो रो के बुरा हाल है पप्पू यादव का”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने पर हमें सबसे पहले बिहार के लोकल न्यूज़ चैनल
लाइव सिटीज का लोगो दिखाई दिया। हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो को लाइव सीटीज चैनल पर खोजने की कोशिश की। ये वीडियो हमें इस के यूट्यूब पर 6 सितंबर 2018 को अपलोड मिला। इस वीडियो को कैप्शन में लिखा था “मुजफ्फरपुर में बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव, सुरक्षा में तैनात Y सिक्योरिटी गार्ड ने बचाई जान |”
इस खबर के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें वायरल वीडियो से जुड़ी एक खबर मिली। खबर के मुताबिक “बिहार से सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के खबड़ा का था। इस हमले में पप्पू यादव बुरी तरह से घायल हो गए थे। पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अगर गार्ड न होते तो वे मुझे मार देते। उन्होंने लिखा है कि हाथों में पिस्टल लहराते रहे हमलावरों से किसी तरह बचे हैं अभी-अभी। पप्पू यादव बिहार में नारी बचाओ पदयात्रा की शुरुआत की थी तब ये हमला हुआ।” घटना बिहार में 6 सितंबर 2018 को हुई थी।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो हालिया घटना से जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि पुराना है।