फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं दो, तारीख एक, परेशानी में आए छात्र

Sat, 05 Mar 2016 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी - फोटो : getty
विज्ञापन
यूपीएसईई प्रवेश परीक्षा और एनडीए की परीक्षाएं एक ही दिन 17 मार्च को प्रस्तावित है। ऐसे में छात्र समझ नहीं पा रहे हैं कि वह किस परीक्षा में भाग लें और किसे छोड़ दें। दोनों परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार एक ही दिन होती हैं तो ऐसे में कई छात्रों की कोई एक परीक्षा छूटेगी।
विज्ञापन


छात्रों ने एकेटीयू के कुलपति डॉ. विनय पाठक से इस समस्या का हल निकालने की मांग की है। पाठक ने बताया कि यूपीएसईई की परीक्षाएं 17,23,24 मार्च को प्रस्तावित हैं।

वहीं, एनडीए की परीक्षा 17 मार्च को है। कई छात्रों को इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 3 सालों से एक ही समय यूपीएसईई और एनडीए की परीक्षाएं आने से छात्रों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे परीक्षा के दिन में बदलाव किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें