फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से साफ कराया टॉयलेट, लोगों ने घेरा स्कूल

Sat, 05 Mar 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गुस्साए अभिभावकों के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों ने स्कूल घेर लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चिनहट में शुक्रवार को शिक्षकों ने बच्चों से टॉयलेट साफ कराया। बच्चों ने विरोध किया तो उनको डराया-धमकाया।
विज्ञापन


आरोप है कि शौचालय साफ कराने के बाद बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया गया। घर पहुंचे बच्चों ने अपने गार्जियन को इसकी जानकारी दी। इससे गुस्साए अभिभावकों के साथ ही आस-पड़ोस के लोगों ने स्कूल घेर लिया।

अभिभावकों ने शिक्षकों के खिलाफ चिनहट कोतवाली में तहरीर दी है।� इतना सब बवाल होने के बावजूद शिक्षा विभाग घटना से पल्ला झाड़ता रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सफाई कराने की बात से इन्कार किया।
विज्ञापन


चिनहट निवासी ज्योति कनौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा रितिक चिनहट के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है।

शुक्रवार को स्कूल गए रितिक के साथ ही अवधेश और कन्हैया से शिक्षकों ने शौचालय साफ करवाया। विद्यालय पहुंचे अभिभावक और शिक्षकों के बीच काफी बहस हुई। बाद में ज्योति कनौजिया ने तहरीर दी।

दी सफाई : बच्चा कीचड़ में गिर गया था
मामले पर लखनऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी का कहना है कि विद्यालय में हंगामे की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय में बीटीसी प्रशिक्षार्थी ने पौधरोपण कार्यक्रम रखा था। बच्चे भी इस काम में लगे हुए थे। एक बच्चा शौचालय के पास कीचड़ में गिर गया था। शौचालय की सफाई कराने की बात सही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें