फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव मंगल स्कूल का उद्घाटन, दाखिले को आवेदन करें

Sun, 06 Mar 2016 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
कैंपस, एजूकेश्‍ान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानव मंगल स्मार्ट वर्ल्ड स्कूल जीरकपुर का उद्घाटन हो चुका है। इस अवसर पर पंजाब के शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, स्कूल के डायरेक्टर संदीप सरदाना ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षामंत्री दलजीत चीमा का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि डीएस चीमा ने संबोधन में स्कूल के डायरेक्टर संदीप सरदाना को शुभकामनाएं दी। डायरेक्टर संदीप सरदाना ने स्कूल के बारे बताया कि यह ट्राइसिटी में उनका चौथा स्कूल जीरकपुर में खोला गया है। जिसकी शुरुआत आगामी सेशन से की जाएगी।

प्री-नर्सरी से से सातवीं क्लास में करीब 1000 विद्यार्थियों को पहले सत्र में दाखिला मिलेगा। 800 सीटों पर उद्घाटन होने से पहले ही रजिस्ट्रेशन हो चुका है। बची सीटों के लिए 21 मार्च तक आवेदन स्वीकार होंगे।
विज्ञापन


बच्चों को पढ़ाए जाने वाला पूरा मैटीरियल अभिभावकों को पहले ही ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। पूरे प्रोसेस में अभिभावकों की भागेदारी भी पूरी रहेगी। दाखिला संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7087800222 शुरू की गई है।

एयर कंडीशन होगा स्कूल कैंपस
मानव मंगल स्मार्ट वर्ल्ड स्कूल पूरी तरह एयरकंडीशन होगा। 3 एकड़ में बने स्कूल में 65 एसी कमरे और खेल मैदान हैं। हर क्लास में 5 सेक्शन होंगे। प्रत्येक सेक्शन में 24 बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।

इनडोर स्टेडियम में स्वीमिंग, लॉन टेनिस, स्केटिंग, बास्केटबाल सहित 12 से अधिक गेम्स की सुविधा मिलेगी। एंट्री लेवल पर 25 हजार फीस और 3 हजार ट्यूशन फीस होगी। बच्चों के लिए एसी बसें और उनमें जीपीएस सिस्टम होगा।

मानव मंगल ग्रुप का चौथा स्कूल मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स का जीरकपुर में चौथा स्कूल होगा। सरदाना ने बताया कि 1968 में चंडीगढ़ में एक रिहायशी इमारत में स्कूल की शुरुआत हुई। 5 मार्च को पहले स्कूल के 48 साल पूरे हो रहे हैं। इसी मौके पर जीरकपुर में तैयार मानव मंगल स्मार्ट वर्ल्ड की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें