फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में होंगे ये कार्यक्रम

Sun, 06 Mar 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अरसे बाद सोमवार को मनाई जा रही महाशिवरात्रि को लेकर शहर के शिव मंदिरों में शनिवार को जोर-शोर से तैयारियां चलती रही। कही मेले लगेंगे तो कही सुबह से शिव आराधना को भक्तों की कतारें लगेगी। 
विज्ञापन


विशेष संयोग के चलते रविवार रात दो बजे से ही बाबा की पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। शिवालयों के कपाट दो बजे से खुलना शुरू होंगे, जो तड़के चार बजे तक सभी मंदिरों के खुल जाएंगे। 

राजेंन्द्रनगर महाकाल मंदिर में 2:45 बजे से रुद्राभिषेक के बाद सुबह 4 बजे से बाबा का भस्म शृंगार होगा। उज्जैन के कुंड से आए जल से 5:30 बजे अभिषेक होगा। देररात 151 दीपों से बाबा की आरती होगी। 
विज्ञापन


उधर, राजधानी से होकर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव जाने वाले कांवड़ियों की संख्या शनिवार को दोगुनी हो गई। मोहान रोड, कानपुर रोड दिनभर कांधे पर गंगाजल लादे कांवड़ियों के जत्थों से अटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें