फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मंदिरों में सुबह चार बजे से शुरु हो जाएगी जय शिव शंकर की गूंज

Sun, 06 Mar 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श‌िव महादेव - फोटो : shiv mahadev
विज्ञापन

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर हर तरफ हर-हर महादेव और जय शिव शंकर की गूंज रहेगी। बम-बम भोले के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालु भोले के दरबार में हाजिरी देंगे। बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

प्रात: से शुरू होने वाला यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहेगा। महाशिवरात्रि के लिए शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। शिव भक्तों का मौसम भी साथ देगा। पंडितों के अनुसार दो दशक बाद महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ रही है।  
विज्ञापन


शहर के शिवालयों में सोमवार तड़के की शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। शहर के प्रमुख श्री रणवीरेश्वर मंदिर सहित जामवंत गुफा से विख्यात पीरखो, जानीपुर स्थित आप शंभू सहित अन्य मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों के द्वार पर जगह-जगह स्वागत गेट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


हाथों में अगरबत्ती, फूल, प्रसाद में बिल्व पत्र, धतूरे के फूल, बेर आदि पूजन सामग्री लेकर भक्तजन प्रभु के द्वार पहुंचेंगे। भोले के जयघोष से पूरा माहौल शिवमय बनेगा। श्री रणवीरेश्वर मंदिर में स्थापित उत्तर भारत में करीब सात फुट के सबसे विशाल शिवलिंग पर शिवभक्त जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना करेंगे। इसी तरह पीरखो की प्राकृतिक गुफा में भोले के भक्त पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें