फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार से शिमला के लिए नॉन स्टॉप बस सेवा शुरू

Sun, 06 Mar 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने रविवार को गांव सरची में कहा कि जमाला गांव को भी सड़क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरची गांव के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। साथ ही इस गांव की सड़क का सुदृढ़ीकरण कर इसे पक्का करने के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए पहली किश्त के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कर्ण सिंह ने सरची में सामुदायिक भवन के लिए तीन लाख रुपये देने का ऐलान किया। गांव जुटली में विकास कार्यों के लिए उन्होंने दो लाख और बंदल गांव के लिए भी एक लाख की धनराशि मंजूर की। आयुर्वेद मंत्री ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों के पद जल्द ही भरे जाएंगे।

इससे पहले आयुर्वेद मंत्री ने रविवार सुबह छह बजे बंजार बस स्टैंड पर बंजार शिमला वाया औट नॉन स्टॉप बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बंजार से शिमला के लिए सीधी बस सेवा के शुरू होने से बंजार के अलावा मंडी जिला के सराज और द्रंग विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गुमतराम, अश्वनी कुमार, आदित्य विक्रम सिंह, एलआर ठाकुर, शंकुतला देवी, राजेंद्र डोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें