पार्क को अधिक मनोरंजक व बच्चों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है मकसद।
- फोटो : अमर उजाला
वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान की तर्ज पर जनेश्वर मिश्र पार्क में भी जल्द ही लोग खासकर बच्चे बाल ट्रेन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
पार्क को और अधिक मनोरंजक बनाने और बच्चों को आकर्षित करने के उद्देश्य से एलडीए नए प्लान के तहत बाल ट्रेन प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुट गया है।
इसके पार्क के प्रमुख हिस्सों से जोड़ा जाएगा ताकि लोग भ्रमण के दौरान पार्क का अधिक से अधिक नजारा ले सके। हाल ही में राज्य सरकार से बजट अनुमोदन के बाद प्राधिकरण ने नए प्लान के तहत काम शुरू कर दिया है, जिसके तहत पार्क में अब महंगी साइकिलें भी लाई जाएंगी।
पहले ये योजना बनी थी, मगर बजट खत्म होने की वजह से इसको अगले चरण पर टाल दिया गया था। यहां वे साइकिलें भी लाई जाएगी जिन पर 14 लोग बैठेंगे और पैडल भी मारेंगे।
एलडीए बड़ी संख्या में अब साइकिलें खरीद रहा है। इनमें 50 हजार रुपये कीमत तक की साइकिलें भी होंगी। वहीं, बैट्री चलित कार भी मंगाई जा रही हैं। इन संसाधनों के लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक बाइसिकल क्लब बनाया जाएगा।