इजरायल में किए संगीत कार्यक्रम
मुंबई में जन्मे मेहता ने यहां नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में एक संगीत कार्यक्रम के बाद पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘संगीत लोगों को एक साथ लाता है।’ बता दें कि लगभग दो महीने पहले, 88 वर्षीय मेहता ने इजरायल के शहर तेल अवीव में 14 संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि युद्ध ने संगीतकारों और जनता को प्रभावित नहीं किया। मैं दो महीने पहले वहां गया था और मैंने 14 संगीत कार्यक्रम किए, सभी पूरी तरह से भरे हुए थे। लोगों को संगीत की जरूरत है। सभी तरह का संगीत, हमारा शास्त्रीय संगीत भी।’
Khalbali Records: सीरीज 'खलबली रिकॉर्ड्स' का हुआ एलान, ये सितारे अदा करेंगे अहम भूमिका
वेस्ट बैंक और गाजा में करना चाहते हैं संगीत कार्यक्रम
आपको बता दें कि जुबिन मेहता ने केवल 20 वर्ष की आयु में अपना पहला आर्केस्ट्रा संचालित किया था। मेहता आज सात दशकों बाद भी संगीत को लेकर उतने ही भावुक हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अगले मार्च में फिर जा रहा हूं इंशाअल्लाह शांति के समय में।’ वह वेस्ट बैंक और गाजा में भी संगीत कार्यक्रम करना चाहते हैं। मेहता ने कहा, मुझे वास्तव में उम्मीद है। संगीतकार इसे करना पसंद करेंगे।’
गाजा में चल रहे युद्ध को बताया दुखद
मेहता ने युद्ध जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने गाजा में चल रहे युद्ध को "दुखद" कहा। उन्होंने कहा कि इजरायल का 90 प्रतिशत हिस्सा अपनी सरकार के खिलाफ हैं, हर समय प्रदर्शन कर रहे हैं, यह 10 प्रतिशत धार्मिक अल्पसंख्यक हैं जो सरकार का समर्थन कर रहे हैं। वह बहुत अलोकप्रिय हैं।’
Housefull 5: 'हाउसफुल 5' से जुड़ीं जैकलीन फर्नांडीज, जानें किस अभिनेता के साथ फरमाएंगी रोमांस?