सिनेमाघरों में रखी गई खास सीट
असम के कई सिनेमाघरों में जुबीन गर्ग के लिए एक खास सीट रखी गई है। इस सीट को अच्छे से सजाया गया। सीट पर जुबीन गर्ग की तस्वीर रखी गई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सिनेमाघरों में रखी सीट को देखा जा सकता है। सीट पर असम का पारंपरिक गमछा भी रखा हुआ है। बताया जाता है कि यह जुबीन गर्ग के लिए श्रद्धांजलि है।
जुबीन ने किया अभिनय
फिल्म 'रोई रोई बिनाले' का निर्देशन राजेश भूयन ने किया है। जुबीन गर्ग ने फिल्म में एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है। इसके अलावा जुबीन ने फिल्म की कहानी लिखी है और इसका संगीत कंपोज किया है।
यह खबर भी पढ़ें: जुबीन की आखिरी फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने गायक को किया याद, फिल्म को लेकर गर्ग की थी यह आखिरी इच्छा
लगभग सभी सिनेमाघरों में जुबीन की फिल्में
खबरों के मुताबिक असम के लगभग सभी सिनेमाघरों में फिल्म 'रोई रोई बिनाले' चल रही है। सिनेमाघरों से कई दूसरी फिल्मों को हटा दिया गया है। बताया यह भी जाता है कि जो फिल्में आज रिलीज होने वाली थीं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं लगी हैं।