फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन की आखिरी फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने गायक को किया याद, फिल्म को लेकर गर्ग की थी यह आखिरी इच्छा

Fri, 31 Oct 2025 01:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Roi Roi Binale: असम सरकार ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की फिल्म 'रोई रोई बिनाले' से राज्य के हिस्से का सेवा कर (जीएसटी) कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को सौंपने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म 'रोई रोई बिनाले' रिलीज हो गई है। इसे देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में पहुंचे। सिनेमाघरों के बाहर का माहौल उत्साह और पुरानी यादों से भरा हुआ था। इस मौके पर फैंस ने दिवंगत कलाकार के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos

फैंस ने जुबीन को किया याद
एएनआई से बात करते हुए, एक फैन ने कहा, 'हम आपको याद कर रहे हैं जुबीन'। अध्यापक मधुस्मिता ने कहा 'मैं यहां सुबह के शो के लिए आई हूं। मुझे लगता है कि इस थिएटर में शायद यह दूसरा शो होगा। बहुत उत्साहित हूं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं इतनी सुबह-सुबह शो देखने आऊंगी। चूंकि यह सब जुबीन गर्ग से जुड़ा हुआ है इसलिए बेसब्री से इंतजार है। उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा को देखते हुए मुझे पूरा यकीन है कि इसमें कुछ अनोखा होगा।'

फिल्म देखने पहुंचे दर्शक - फोटो : एएनआई
असम के सीएम ने उठाया बड़ा कदम
इससे पहले असम सरकार ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की फिल्म 'रोई रोई बिनाले' से राज्य के हिस्से का सेवा कर (जीएसटी) कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को सौंपने की घोषणा की थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि फिल्म से हासिल कर को कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को सौंपा जाएगा। इसकी स्थापना जुबीन गर्ग ने की थी। इससे फाउंडेशन और गर्ग के आदर्शों को समर्थन मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?

फिल्म देखने पहुंचे दर्शक - फोटो : एएनआई
फिल्म को लेकर जुबीन की थी यह इच्छा
बताया जाता है कि फिल्म 'रोई रोई बिनाले' असम के लगभग सभी सिनेमाघरों में लगी है। इससे पहले वहां के सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों को हटा दिया गया।
आपको बता दें कि फिल्म 'रोई रोई बिनाले' की कहानी और गानों को जुबीन गर्ग ने लिखा था। इस फिल्म में उन्होंने अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक जुबीन गर्ग चाहते थे कि यह फिल्म 31 अक्तूबर को असम के साथ पूरे देश में रिलीज हो। 
विज्ञापन

पिछले महीने हुआ जुबीन का निधन
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में अचानक निधन हो गया था। असम पुलिस उनके निधन के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें