पत्नी ने जताई थी नाराजगी
ख्याल रहे कि जुबीन गर्ग की पत्नी सैकिया गर्ग ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई थी कि जुबीन गर्ग के केस में अदालत में धीमी गति से सुनवाई हो रही थी। इसके बाद असम की कैबिनेट के एक फैसले के बाद गुवाहाटी हाई कोर्ट ने जुबीन के केस की सुनवाई के लिए एक स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया। 30 मार्च से इस केस की दैनिक सुनवाई शुरू हो चुकी है।
कब हुआ था जुबीन गर्ग का निधन?
आपको बता दें कि जुबीन गर्ग पिछले साल सितंबर में सिंगापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इससे पहले 19 सितंबर को डूबने से उनका संदिग्ध हालत में निधन हो गया। उनके निधन के बाद कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने जांच को ठहराया सही
25 मार्च को सिंगर के निधन के मामले को लेकर सिंगापुर के एक अधिकारी ने पुलिस कोस्ट गार्ड की इस जांच को सही ठहराया है कि गायक का निधन कोई साजिश नहीं थी। अधिकारी ने जुबीन की मौत को डूबने का मामला करार दिया था।