फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच इस लेखक ने की 'राजी' के मेकर्स की आलोचना, कहा- ये मेरी बड़ी भूल थी

Tue, 31 Mar 2026 01:20 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raazi Controversy: 'धुरंधर 2' की कामयाबी के बीच लेखक हरिंदर एस सिक्का ने 'राजी' में वैचारिक बदलाव करने के लिए मेघना गुलजार की आलोचना की है। उनके मुताबिक इस फिल्म में किताब के हिसाब से तथ्यों को नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन
राजी, धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' कमाल कर रही है। इसमें दिखाया गया है कि एक भारतीय जासूस पाकिस्तान में जाता है और वहां से अहम जानकारियां भारत में भेजता है। इससे पहले साल 2018 में जासूसी पर आधारित एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'राजी' था। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने अहम किरदार निभाया था। जिस किताब पर यह फिल्म बनी थी उसके लेखक ने फिल्ममेकर मेघना गुलजार की आलोचना की है। उनके मुताबिक उनकी किताब को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। 
विज्ञापन

लेखक की पोस्ट में क्या है?
जिस किताब पर फिल्म 'राजी' बनी है वह 'कॉलिंग सहमत' है। इसके लेखक हरिंदर एस सिक्का हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी किताब आज भी जासूसी कहानियों की दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताबों में से एक है। सिक्का ने असल जासूसी कहानियों पर आधारित किताबों की एक लिस्ट शेयर की। इस लिस्ट में उनका उपन्यास 'कॉलिंग सहमत' भी शामिल है। 

सहमत ने की थी पाकिस्तान की जासूसी
सच्ची घटनाओं पर आधारित किताब में सहमत नाम की एक युवती की कहानी दिखाई गई है। जो पाकिस्तानी फौजी परिवार में शादी करके वहां घुसपैठ की थी। पाकिस्तान में दोहरी जिंदगी जीते हुए, उसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले भारत को कई अहम जानकारियां भेजीं थीं।

रूसी फोटोग्राफर ने हाथी को लगाया रंग, देवोलीना भट्टाचार्जी और अक्षा परदासनी समेत कई सेलेब्स ने दी ये नसीहत

फिल्म 'राजी' - फोटो : X
सिक्का ने की मेघना की आलोचना
सिक्का पहले भारतीय नौसेना में अधिकारी थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'राजी' फिल्म की निर्माता मेघना गुलजार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मेघना ने उनके उपन्यास के फिल्मी रूपांतरण में 'वैचारिक पूर्वाग्रह' डाल दिया है। उनके मुताबिक मेघना गुलजार को इस काम के लिए चुनना मेरी सबसे बड़ी भूल थी। साफ चेतावनियों के बावजूद, मैं यह अंदाजा नहीं लगा पाया कि वैचारिक पूर्वाग्रह किस तरह कहानी की मुख्य पात्र की असली भावना को कमजोर कर देगा।'
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' कलेक्शन
सोशल मीडिया पर हरिंदर एस सिक्का की बात से कई यूजर्स सहमत नजर आए। कई यूजर्स का मानना है कि जिस तरह से 'धुरंधर 2' को बनाया गया उसी तरह से 'राजी' को भी बनाया जा सकता था। 'धुरंधर 2' ने 12 दिनों में दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें