फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg Case: महंत और सरमा पर कसा पुलिस का शिकंजा, 14 दिन की हिरासत में होगी इन मामलों की जांच

Wed, 01 Oct 2025 11:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई मौत मामले में पुलिस जांच जारी है। आज बुधवार को नई दिल्ली से एनईआईएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और सिंगर के मैनेजर को गिरफ्तार कर गुवाहाटी सीआईडी कार्यालय लाया गया है। जानिए किन आरोपों के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है?
विज्ञापन
एनईआईएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा को दिल्ली से गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया। वे वहां नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। जुबीन के मौत मामले में गहन जांच चल रही है। आज बुधवार को इस सिलसिले में जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक असम पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


क्या लगे हैं दोनों पर आरोप?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुबीन के मैनेजर और महोत्सव के मुख्य आयोजक, दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

एनईआईएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा को दिल्ली से गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई
फेस्टिवल के आयोजक के आवास पर छापेमारी
सीआईडी ने महंत के खिलाफ कथित तौर पर वित्तीय अपराधों में शामिल होने और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक अलग जांच भी शुरू की। गायक की मौत की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम द्वारा महंत के आवास पर छापा मारने और कई दस्तावेज जब्त करने के बाद एक एफआईआर दर्ज की गई।

दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों को गुवाहाटी लाया गया और कामरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दुर्गा पूजा के कारण क्योंकि अदालतें बंद हैं, इसलिए सुनवाई न्यायाधीश के आवास पर हुई। विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गायक की मौत की जांच कानून के अनुसार की जाएगी। जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख गुप्ता ने कहा, 'दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है'।
विज्ञापन

दिवंगत जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सबूतों के आधार पर होगी पूछताछ
गुप्ता ने कहा कि अब तक मिले सबूतों के आधार पर दोनों से पूछताछ की जाएगी और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उनकी गिरफ्तारी से पहले हमने उनके घरों की तलाशी ली थी और कई दस्तावेज जब्त किए थे। गिरफ्तारी के बाद हमने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ सरमा को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस वाहन से असम के गुवाहाटी में सीआईडी कार्यालय लाया गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें