एनईआईएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा को दिल्ली से गिरफ्तार
- फोटो : पीटीआई
फेस्टिवल के आयोजक के आवास पर छापेमारी
सीआईडी ने महंत के खिलाफ कथित तौर पर वित्तीय अपराधों में शामिल होने और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक अलग जांच भी शुरू की। गायक की मौत की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम द्वारा महंत के आवास पर छापा मारने और कई दस्तावेज जब्त करने के बाद एक एफआईआर दर्ज की गई।
दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों को गुवाहाटी लाया गया और कामरूप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दुर्गा पूजा के कारण क्योंकि अदालतें बंद हैं, इसलिए सुनवाई न्यायाधीश के आवास पर हुई। विशेष डीजीपी (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गायक की मौत की जांच कानून के अनुसार की जाएगी। जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख गुप्ता ने कहा, 'दोनों को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है'।
सबूतों के आधार पर होगी पूछताछ
गुप्ता ने कहा कि अब तक मिले सबूतों के आधार पर दोनों से पूछताछ की जाएगी और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उनकी गिरफ्तारी से पहले हमने उनके घरों की तलाशी ली थी और कई दस्तावेज जब्त किए थे। गिरफ्तारी के बाद हमने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन गर्ग के प्रबंधक सिद्धार्थ सरमा को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस वाहन से असम के गुवाहाटी में सीआईडी कार्यालय लाया गया है।