फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग के परिवार ने असम सीआईडी में दर्ज की शिकायत, सिंगर की मौत मामले में की गहन जांच की मांग

Sun, 28 Sep 2025 01:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: असम के लोकप्रिय सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में उनके परिवार ने राज्य सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई है। दिवंगत सिंगर के परिवार ने कथित तौर पर सिंगापुर में डूबने से हुई मौत मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के परिवार ने सिंगापुर में डूबने से हुई उनकी मौत को लेकर असम सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने घटना की गहन जांच की मांग की है। बता दें कि 19 सितंबर को जुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन हो गया। कथित तौर पर जुबीन का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक असम के आइकॉनिंग सिंगर के परिवार ने अब राज्य सीआईडी में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल के जरिए भेजी शिकायत
शिकायत पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल जुबीन गर्ग के चाचा मनोज कुमार बोरठाकुर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्होंने शनिवार को ईमेल के जरिए शिकायत सीआईडी को भेज दी थी। उन्होंने कहा, 'हम उनकी मौत की परिस्थितियों की गहन जांच चाहते हैं'।

एसआईटी के जरिए हो रही जांच
जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा और उनकी बहन पाल्मे बोरठाकुर भी हस्ताक्षरकर्ता हैं। शिकायत पर उनके भी साइन हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें जुबीन गर्ग के परिवार से शिकायत मिली है और हम इसकी जांच कर रहे हैं'। उन्होंने कहा कि सीआईडी का विशेष जांच दल (एसआईटी) 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई गायक-संगीतकार की मौत से जुड़ी घटनाओं की जांच कर रहा है और परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भी विचार किया जाएगा।

Zubeen Garg: जुबीन की मौत मामले में CID की जांच तेज, अभिनेत्री निशिता गोस्वामी और शेखर ज्योति से हुई पूछताछ

एसआईटी की टीम जुबीन के आवास पर पहुंची
अधिकारी ने बताया कि एसआईटी की एक टीम रविवार को गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में जुबीन गर्ग के आवास पर गई। उन्होंने आगे कहा, 'हमें कुछ बातें पूछनी थीं और हमारे अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात की। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं'। बता दें कि जुबीन असम संगीत जगत का बड़ा नाम थे। उन्होंने न सिर्फ असमिया भाषा में गाने गाए, बल्कि कई चर्चित बॉलीवुड गानों को भी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने 40 अलग-अलग भाषा-बोलियों के गाने गाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें