फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg Death Case: जुबीन मामले में बड़ी खबर, ये दो शख्स हुए गिरफ्तार; पुलिस हिरासत में बिताएंगे 14 दिन

Wed, 01 Oct 2025 09:48 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Investigation: असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच में अहम मोड़ आया है। सिंगर के प्रबंधक सिद्धार्थ सरमा और NEIF के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत को असम पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। जानिए पूरी खबर।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। तभी से उनकी मौत को लेकर असम पुलिस लगातार जांच कर रही है। लंबी पूछताछ के बाद अब असम पुलिस ने ज़ुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानते हैं कब और कहां हुए ये गिरफ्तार। 

विज्ञापन


दिल्ली में किया गया गिरफ्तार
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दिवंगत गायक जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें बुधवार सुबह गुवाहाटी ले जाया गया। दोनों को 14 दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखा जाएगा। 
 



10 सदस्यों की SIT टीम कर रही जांच
गायक जुबीन गर्ग की मौत के बाद असम सरकार ने सिंगर की मौत की जांच के लिए डीजीपी एमपी गुप्ता के नेतृत्व में विशेष रूप से 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने महंत, सरमा और सिंगापुर असम एसोसिएशन के सदस्यों और महोत्सव के लिए सिंगापुर गए लोगों सहित कई लोगों को नोटिस जारी कर अपने बयान दर्ज कराने को कहा था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nicole Kidman: कीथ अर्बन से तलाक नहीं लेना चाहती थीं निकोल किडमैन, फिर क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने लिया ये फैसला?

कब हुई थी सिंगर की मौत?
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था और 23 सितंबर को कमरकुची गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पहले पोस्टमार्टम के अनुसार, सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान तैरते समय गायक की डूबने से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें