फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nicole Kidman: कीथ अर्बन से तलाक नहीं लेना चाहती थीं निकोल किडमैन, फिर क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने लिया ये फैसला?

Wed, 01 Oct 2025 09:27 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nicole Kidman Divorce: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने कीथ अर्बन से करीब 20 साल के रिश्ते के बाद तलाक लेने का फैसला किया। अब इसके कुछ कारणों का खुलासा हुआ। जानिए क्या हुआ।
विज्ञापन
निकोल किडमैन और कीथ अर्बन - फोटो : IMDB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार कीथ अर्बन से तलाक के लिए अर्जी दे दी है, जिससे उनकी करीब 20 साल की शादी टूट गई है। इस खबर ने मीडिया में हलचल मचा दी है। सभी जानना चाहते हैं आखिर क्या हुआ ऐसा कि एक्ट्रेस ने लिया ये फैसला। साथ ही जानकारी आ रही है कि किडमैन पहले तलाक नहीं लेना चाहती थीं। चलिए जानते हैं पूरी खबर।  

निकोल किडमैन अपनी शादी बचाना चाहती थीं

विज्ञापन

टीएमजेड की एक रिपोर्ट के अनुसार, निकोल किडमैन अपने बच्चों की देखभाल कर रही हैं। साथ ही इस मुश्किल समय में परिवार को एकजुट रखने की कोशिश भी कर रही हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निकोल, कीथ अर्बन से अलग होने के पक्ष में नहीं थीं, बल्कि अपनी शादी बचाना चाहती थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Mammootty: बीमारी से ब्रेक के बाद 'पैट्रियट' की शूटिंग पर लौटे ममूटी, हैदराबाद में अनुराग कश्यप से की मुलाकात

विज्ञापन

कीथ अर्बन का दूसरी महिला से है संबंध!
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि तलाक कीथ अर्बन के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने के बाद ऐसा हुआ है। एक सूत्र ने टीएमजेड को बताया, ‘सारे संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि कीथ किसी और महिला के साथ हैं। निकोल को इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह अभी भी इस बात से हैरान हैं।’ इसके अलावा एक सूत्र ने बताया, ‘कीथ ने नैशविले में अपना आवास खरीद लिया है और वह घर से बाहर चले गए हैं।’ साथ ही आपको बताते चलें कि किडमैन और अर्बन ने 2006 में विवाह किया था। उनकी दो बेटियां हैं, संडे रोज और फेथ मार्गरेट। 
एक नजर निकोल किडमैन और कीथ अर्बन के करियर पर
निकोल किडमैन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म 'बेबीगर्ल' के लिए जाना जाता है। कीथ अर्बन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन गायक और गीतकार हैं। दोनों सितारे अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं। अपने काम के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। काम को लेकर वर्षों से दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। वह कई पुरस्कार समारोहों और हॉलीवुड प्रीमियर में एक साथ दिखाई देते रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें