फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच में आया अहम मोड़, असम सीएम ने कहा- तीन महीने में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी

Wed, 08 Oct 2025 09:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Case: गायक जुबीन गर्ग के मौत को लेकर जांच चल रही है और आए दिन एक नई कड़ी सामने आ रही है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी पर असम सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि तीन महीने में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच मामले में अभी तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज बुधवार को भी असम पुलिस के DSP संदीपन गर्ग और उनके चचेरे भाई की गिरफ्तारी हुई थी। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच में आरोपपत्र तीन महीने की निर्धारित अवधि के भीतर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


जुबीन गर्ग मामले में क्या है अपडेट?
पुलिस असम एसोसिएशन सिंगापुर से जुड़े 10 लोगों को भी नए समन जारी करेगी, क्योंकि वे 6 अक्टूबर की समय सीमा के भीतर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि जुबीन गर्ग के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) को भी निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि पुलिस को उनके खातों से 1.1 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े वित्तीय लेनदेन का पता चला है।

असम सीएम ने कहा- उन्हें न्याय दिलाएगी
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गायक जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "जांच अपेक्षित दिशा में आगे बढ़ रही है। हमने एक के बाद एक गिरफ्तारियां की हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि असम पुलिस निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर देगी।"
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Trending News: सिंगर राजवीर का निधन, सारा खान ने रचाई शादी, थम नहीं रहा पवन सिंह का विवाद, पढ़िए टॉप खबरें

19 सितंबर को हुआ था निधन
ख्याल रहे कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक द्वीप के पास तैरते समय निधन हो गया था। वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर में थे और नौका यात्रा पर गए थे। उनके निधन के बाद उनके शव को दिल्ली लाया गया। इसके बाद असम में लाया गया। यहां दोबारा पोस्टमार्टम के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें