असमिया गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब सिंगर के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने दिवंगत गायक को समुद्र में ले जाकर तैराया।
सिंगर के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने लगाया आरोप
जुबीन गर्ग के बैंडमेट पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने एएनआई से बात की। उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी लापरवाही और असावधानी सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ और उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी की थी। आप लोग जुबीन की परछाईं की तरह रहते हैं और आप एक ऐसे व्यक्ति को समुद्र में तैरने के लिए ले आए जो पूरी रात सोया नहीं था। वो भी यह जानते हुए कि जुबीन गर्ग को बीमारी है। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आपने उन्हें सोने नहीं दिया और उन्हें समुद्र में ले जाकर तैराया क्योंकि आप समुद्र में मजे करना चाहते थे। मैं मरते दम तक उन्हें इस बेवकूफाना गलती के लिए कभी माफ नहीं करूंगा।'
सीआईडी की मदद करने के लिए तैयार
पार्थ प्रतिम गोस्वामी ने कहा, 'मैं CID की 110% मदद करने को तैयार हूं। यह मामला हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है।'
यह खबर भी पढ़ें:
Rajinikanth: पत्तल में खाना खाते दिखे रजनीकांत, फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर निकले एक्टर
कब हुई थी जुबीन गर्ग की माैत?
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में शामिल होने के लिए सिंगापुर गए हुए थे।