फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Holland: स्पाइडरमैन की शूटिंग के दौरान टॉम हॉलैंड-जेंडाया ने बिताया क्वालिटी टाइम, इंडियन खाना किया एन्जॉय

Sat, 09 Aug 2025 06:50 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zendaya-Tom Holland Romance: 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' की शूटिंग के दौरान टॉम हॉलैंड और जेंडाया ने एक साथ सुकून भरे पल बिताए हैं। दोनों को भारतीय रेस्टोरेंट में खाते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन
अभिनेता टॉम हॉलैंड और अभिनेत्री जेंडाया - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हॉलैंड और अभिनेत्री जेंडाया इन दिनों सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर दोनों मार्वल की अगली फिल्म स्पाइडरमैन:ब्रैंड न्यू डे की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं दूसरी ओर वो लंदन में सुकून के पल बिताते भी नजर आ रहे हैं। दोनों ने साथ में वक्त बिताया और इंडियन मील को एन्जॉय करते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


शूटिंग के बीच सुकून भरे पल
लंदन के गेरार्ड्स क्रॉस इलाके में हाल ही में दोनों को एक पार्क में देखा गया। टॉम उस दौरान अपनी फिल्म 'स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे' का एक अहम सीन शूट कर रहे थे, जिसमें उनका किरदार पीटर पार्कर अपनी आंटी की कब्र पर जाता है। वहीं जेंडाया, जो इस फिल्म में अभिनय नहीं कर रही हैं, सिर्फ टॉम से मिलने सेट पर पहुंचीं। दोनों की ये छोटी-सी मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

ये खबर भी पढ़ें:Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया का खुलासा, बोल्ड और इंटिमेट सीन की शूटिंग के पीछे के बताए राज
विज्ञापन


दोनों ने भारतीय खाना किया एन्जॉय
इस दौरान कपल ने पास के एक भारतीय रेस्टोरेंट में भी समय बिताया। रेस्टोरेंट ने खुद इस यादगार मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि टॉम और जेंडाया के आने से उनकी शाम खास बन गई।




सिर्फ शूटिंग नहीं, रोमांस भी जोरों पर
ये पहली बार नहीं है जब दोनों कैमरे से दूर भी साथ समय बिताते दिखे हों। कुछ दिन पहले ही दोनों को लंदन के रिचमंड पार्क में अपने डॉग्स के साथ वॉक करते हुए देखा गया। इससे पहले स्कॉटलैंड में दोनों को कॉफी डेट पर भी एक साथ देखा गया था।

दोनों की इसी साल हुई सगाई
साल के शुरुआत में जेंडाया और टॉम की सगाई की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। हालांकि, शादी को लेकर अभी कोई प्लान नहीं बना है। जेंंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने बताया कि उनकी व्यस्तता के चलते अभी शादी की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें