फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zayed Khan Bday: जायद खान दोपहर में ले रहे थे झपकी, अचानक परिवार ने दिया ऐसा सरप्राइज कि चौंक गए एक्टर

Sat, 05 Jul 2025 05:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zayed Khan Birthday: जायद खान को उनकी पत्नी और बच्चों ने सरप्राइज दिया है। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @itszayedkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जायद खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनकी पत्नी मलाइका खान और उनके बच्चों जिदान और आरिज खान ने एक सरप्राइज दिया है। जायद खान को उनके परिवार वालों ने तब सरप्राइज दिया, जब वह दोपहर के वक्त झपकी ले रहे थे। जायद खान ने इस सरप्राइज का वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन

 

जायद खान को परिवार ने दिया सरप्राइज
जायद खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जायद खान दोपहर के वक्त झपकी ले रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी मलाइका खान, अपने बच्चों जिदान और आरिज के साथ चुपके से आती हैं। इसके बाद सभी लोग जायद खान को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हैं। बच्चे अपने पिता के लिए केक लेकर आते हैं। उनके साथ उनके पालतू कुत्ते भी हैं। वह लोग गुब्बारों और उपहार के साथ आते हैं। ये सब देखकर जायद खान चौंक जाते हैं। हालांकि वह हंसी खुशी के माहौल में शामिल हो जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Zayed Khan Bday: 'मैं हूं ना' से लेकर 'युवराज' तक, इन फिल्मों में जायद खान ने निभाए यादगार किरदार

वीडियो शेयर कर जायद खान ने लिखी अच्छी पोस्ट
जायद खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'दोपहर के वक्त मैं झपकी ले रहा था, तभी लोगों के दिलों में मोहब्बत जगी। कई बार सरप्राइज आपको हैरान कर देता है। हालांकि यह प्यार भरा था। उन सभी लोगों को बहुत सारा प्यार जो मुझे प्यार करते हैं और मुझे सपोर्ट करते हैं। आपके प्यार ने मेरे जन्मदिन को बहुत खास बना दिया।'
जायद खान के वीडियो को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर अच्छे कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन

याजद खान का काम
'मैं हूं ना' और 'दस' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले जायद खान हाल के वर्षों में बड़े पर्दे से दूर रहे हैं। हालांकि वह जल्द ही 'द फिल्म दैट नेवर वाज' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें