फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: तेलुगु में 'वॉर 2' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पर नागा वामसी का कब्जा,  जूनियर NTR के साथ लगाएंगे हैट्रिक

Sat, 05 Jul 2025 05:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2 Movie: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' अगस्त में रिलीज होगी। इस फिल्म के तेलुगु राइट्स फिल्म निर्माता नागा वामसी ने हासिल किए हैं।
विज्ञापन
वॉर 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'वॉर 2' के तेलुगु संस्करण के अधिकारों को लेकर काफी वक्त से चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि टॉलीवुड के शीर्ष निर्माता नागा वामसी और सुनील नारंग तेलुगु डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को हथियाने की दौड़ में हैं। आज शनिवार को नागा वामसी ने आधिकारिक एलान कर दिया है कि फिल्म के तेलुगु संस्करण के वितरण अधिकार उनके पास हैं।

विज्ञापन


Anshula Kapoor: अंशुला कपूर की सगाई पर भावुक हुआ पूरा कपूर परिवार, पिता बोनी कपूर बोले- इंतजार नहीं होता

जूनियर एनटीआर के साथ नागा वामसी की हैट्रिक
नागा वामसी ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने खुशी जताई है कि इस बहुचर्चित फिल्म के तेलुगु संस्करण के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स उनके पास हैं। 'वॉर 2' के जरिए वे जूनियर एनटीआर के साथ हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। साथ ही नागा वामसी ने बताया कि फिल्म में जूनियर एनटीआर का दमदार अंदाज देखने को मिलने वाला है।
 

बोले- 'चलो साथ में जश्न मनाते हैं'
नागा वामसी ने लिखा है, 'हां, 'वॉर 2' के जरिए अपने प्यारे जूनियर एनटीआर अन्ना के साथ फिर से साझेदारी करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 'अरविंद समेथा' और 'देवरा' के बाद हम हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। प्यारे फैंस, आप तैयार रहिए! आप जूनियर एनटीआर को एक ऐसे अवतार में देखेंगे, जैसा पहले कभी नहीं देखा। चलो साथ में जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। ‘वॉर 2’ एक हाई-स्टेक थ्रिलर है। यह साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक एक बार फिर कबीर नाम के जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, जूनियर एनटीआर नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। इन दोनों के अलावा कियारा आडवाणी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें