पिछले महीने की थी ब्रेक की घोषणा
पिछले महीने अपने ‘पापा यार टूर’ के दौरान हैदराबाद में हुए एक शो में जाकिर ने ये घोषणा की थी कि वो अब एक लंबा ब्रेक लेंगे। ये 2027-28 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उसी दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा था कि यह निर्णय अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने और कुछ अन्य व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के लिए लिया गया है।
स्वास्थ्य के बारे में कही थी ये बात
बाद में एक इंटरव्यू में जाकिर ने कहा कि परिवार में आनुवंशिक बीमारियों के कारण उन्हें अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी पड़ी। उन्होंने कई साल तक कम नींद और लगातार यात्रा के कारण शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में भी बताया था।
कॉमेडियन ने कहा था कि एक दशक तक लगातार काम करने के बाद, पिछले साल अमेरिकी दौरे के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि सेहत और काम को एक साथ संभालना अब मुमकिन नहीं है। लेकिन अब जाकिर ने स्पष्ट किया है कि उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब नहीं है।