20 जून को होगा लास्ट शो
कॉमेडियन ने मंगलवार दोपहर इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने कॉमेडी से ब्रेक लेने के संकेत दिए। दुबई पहुंचने के बाद उन्होंने एक अपडेट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने फैसले की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, ‘20 जून तक हर शो एक जश्न है। इस बार मैं कई शहरों में नहीं आ पाऊंगा, इसलिए कृपया थोड़ी और मेहनत करके शो देखने आएं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’
पिछले एक दशक से लगातार काम कर रहे हैं जाकिर
जाकिर खान पहले भी अपनी सेहत की समस्याओं के बारे में बात कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे एक साल से अधिक समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, लेकिन काम करते रहे क्योंकि तब यह जरूरी लग रहा था। उन्होंने स्वीकार किया कि लगभग एक दशक तक लगातार दौरे करना, प्रतिदिन दो से तीन शो करना, नींद की कमी, सुबह की उड़ानें और अनियमित खान-पान जैसी उनकी व्यस्त दिनचर्या ने उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला। उस वक्त भी जाकिर ने एक संकेत दिया था कि वो काम से ब्रेक ले सकते हैं। अब एक्टर ने ये कंफर्म कर दिया है।