फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागरिका घाटगे: भाई की शादी से एक्ट्रेस ने साझा की पोस्ट, रॉयल लुक में बेटे के साथ दिखे जहीर खान; देखें फोटोज

Thu, 19 Nov 2026 01:55 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे ने भाई की शादी की तस्वीरें शेयर कीं। 
  • इन तस्वीरों में सागरिका और जहीर काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। 
  • दोनों के रॉयल लुक्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सागरिका घाटगे - फोटो : इंस्टाग्राम- @sagarikaghatge
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटगे अपने भाई की शादी में शामिल हुईं। सागरिका के भाई शिवजीत घाटगे ने बीते दिनों पल्लवी सुरेश को अपना जीवनसाथी चुना। अब इस शादी से सागरिका ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

सागरिका घाटगे - फोटो : इंस्टाग्राम- @sagarikaghatge

पोस्ट कर दी भाई को दुआएं
सागरिका ने बुधवार देर रात एक पोस्ट के जरिए इस समारोह की खास तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘जिंदगी भर के लिए प्यार, हंसी और खूबसूरत यादों के लिए। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।’

सागरिका घाटगे, जहीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @sagarikaghatge

तस्वीरों में क्या है खास? 
अपने भाई शिवजीत की शादी में सागरिका पति और बच्चे के साथ खास अंदाज में शिरकत करने पहुंचीं। उनके लुक्स की फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही हैं। सागरिका ने सिल्वर वर्क वाली मरून कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं उन्होंने पर्ल हैवी ज्वेलरी से अपने लुक को चार चांद लगाए। उनके पति जहीर ने ब्लैक कलर की शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी पहन रखी थी। देखते ही देखते कपल का यह रॉयल लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

शिवजीत घाटगे, पल्लवी सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम- @sagarikaghatge

रॉयल अंदाज में हुई शादी 
सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे और पल्लवी सुरेश की शादी शाही अंदाज में हुई। यह शादी 16 नवंबर को जयपुर के लग्जरी हेरिटेज रिसॉर्ट में संपन्न हुई। जहां दूल्हा बने शिवजीत गोल्डन शेरवानी में थे। वहीं दूसरी तरफ उनकी दुल्हन पल्लवी गोल्डन लहंगे में जलवे बिखेर रही थीं। सागरिका ने कपल की भी कुछ तस्वीरें साझ कीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें