फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zahan Kapoor: डेब्यू से पहले जहान को था किस बात का डर, कपूर खानदान का भी नहीं मिला फायदा?

Wed, 09 Apr 2025 04:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zahan Kapoor On His Journey: कपूर खानदान से आने वाले जहान कपूर को इंडस्ट्री में आने से पहले काफी डर लग रहा था। जानिए एक्टर को किस बात का था डर और क्या थी उसकी वजह।
विज्ञापन
जहान कपूर का है बॉलीवुड डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स के शो ‘ब्लैक वारंट’ में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता जहान कपूर का कहना है कि वो इंडस्ट्री में आने से पहले काफी घबराए हुए थे। उन्होंने कहा कि फिल्मी घराने से आने के बावजूद इस बिजनेस में आने से पहले उन्हें डर लगा रहा था। जेहान को उनके किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। अब जेहान ने ब्लैक वारंट के अपने किरदार के लिए की गई तैयारी और अपने अनुभव को लेकर बात की।

माता-पिता ने बताया था खुद करनी होगी मेहनत

विज्ञापन

पीटीआई के साथ हालिया बातचीत में जहान कपूर ने ‘ब्लैक वारंट’ में दिल्ली के एक युवक की भूमिका निभाने के लिए काफी मेहनत की। एक्टर ने बताया, “मैंने दिल्ली में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार में बोली जाने वाली हिंदी को सीखने के लिए डिक्शन कोच के साथ काफी मेहनत की। मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा था कि तुम्हें अपना रास्ता बनाने के लिए खुद मेहनत करनी होगी।
इसीलिए जब मैं इस क्षेत्र में आ रहा था तो मुझे डर लग रहा था। क्योंकि मेरा फैमिली बैकग्राउंड इससे जुड़ा हुआ है। मैंने सब कुछ सीखने की कोशिश की है, और यह एक सतत प्रक्रिया है। मुझे एहसास हुआ कि इसमें कई खतरे हैं और मुझे दूसरों से ज्यादा खुद पर भरोसा करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि मैं प्रयास करूं, अभ्यास करूं और जितना हो सके अपने आप को तैयार करूं।” जहान कपूर शशि कपूर के पोते हैं। वो कपूर खानदान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला नया चेहरा हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: श्रीदेवी की आवाज निकालते हुए सोनू निगम का वीडियो वायरल, जॉली मुखर्जी समेत कई सिंगर्स के साथ जैमिंग करते दिखे

एक्टर का सबसे बड़ा हथियार है भाषा
इस दौरान जहान ने अपनी कमजोर हिंदी के बारे में कहा, “जब मैं बच्चा था तो मुझे हिंदी नहीं आती थी। मैं 18-19 साल की उम्र में ही थिएटर करने लगा था, क्योंकि मेरी रुचि हमेशा से एक्टिंग की तरफ ही थी। मुझे एहसास हुआ कि भाषा अभिनेता का एक प्रमुख हथियार है। इसलिए मुझे साहित्य और कविता में काफी रुचि है। मैं हमेशा कुछ न कुछ पढ़ता रहता हूं, खासकर देवनागरी में, जो मेरी कल्पनाओं को बढ़ाता है और मेरे लिए एक रियाज की तरह भी है।"

यह खबर भी पढ़ें: Kapil Sharma: कपिल शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरान हुए फैंस, अभिनेता का दुबला-पतला लुक देखकर पूछे कई सवाल

तिहाड़ के पूर्व जेलर की भूमिका में नजर आए थे जहान
जहान कपूर इस साल की शुरूआत में आई वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ में नजर आए थे। इसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज में जहान ने तिहाड़ के पूर्व जेलर सुनील गुप्ता की भूमिका निभाई थी। सीरीज को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें