फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Mahvash: चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'प्यार में मिला धोखा, तीन बार टूटा दिल’

Mon, 07 Apr 2025 06:53 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Relation: अटकलें लगाई जा रही हैं कि तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आर जे महवश के साथ रिश्ते में हैं। लेकिन आर जे महवश ने एक बयान ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं।  
विज्ञापन
आर जे महवश युजवेंद्र चहल - फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का हाल ही में धनश्री वर्मा के साथ तलाक हुआ है। इसके बाद उनका नाम आर जे महवश से जुड़ा। अटकलें लगाई जाने लगीं कि आर जे महवश युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड हैं। खबरें हैं कि चहल के तलाक के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। लेकिन आर जे महवश ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन

शादी के विचार से महवश को लगता है डर
महवश ने युवा पोडकास्ट द गुड गर्ल शो से बातचीत के दौरान बताया कि वह फिलहाल किसी भी तरह के रिश्ते में नहीं हैं। महवश ने कहा "मैं अभी अकेली हूं।" उन्होंने कहा कि उन्हें शादी का विचार बहुत मुश्किल लगता है। महवश के मुताबिक वह अचानक किसी को डेट नहीं करतीं। वह सिर्फ उसे ही डेट करती हैं जिसके बारे में उन्हें लगता है कि वह उनके साथ सीरियस रहेगा। महवश ने कहा "धूम फिल्म में अली की तरह मैं बच्चों और अपने भविष्य को देखने लगती हूं।" उन्होंने हंसते हुए ये बातें कहीं।
Nitanshi Goel: 'लापता लेडीज ने जिंदगी बदल दी', नितांशी ने जताई किरण राव-आमिर खान के साथ फिर काम करने की इच्छा

महवश के साथ हुआ विश्वासघात
इसी एपिसोड में उन्होंने अपने बीते हुए वक्त के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह पहले किसी के साथ रिश्ते में थीं। उसने उनके साथ कई मौकों पर विश्वासघात किया। महवश ने कहा "उसने मेरे साथ तीन बार धोखा किया।" उन्होंने याद किया कि विश्वासघात का उन पर बुरा असर हुआ। उन्होंने बताया कि वह संवेदनात्मक तौर से लेकर दिमागी तौर पर परेशान हो गईं थीं।

परेशान होकर महवश ने तोड़ा रिश्ता
महवश ने बताया कि 19 साल की उम्र में उनकी सगाई हो गई थी। ये मामला उनके गृहनगर अलीगढ़ का है। यह सगाई पूरे रीति रिवाज से हुई थी, जहां पति को पाना महिलाओं के लिए उनका मकसद माना जाता है। हालांकि, जब वह 21 साल की हुईं, तब उन्होंने सगाई तोड़ दी थी। शुरू में वह चुप रहीं लेकिन जब बार-बार उनके साथ धोखा हुआ तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। आखिरकार, महवश ने रिश्ता खत्म करने का साहस जुटाया।
Sanjay Leela Bhansali: क्या फिल्म ‘मैरी कॉम-2’ बनेगी? संजय लीला भंसाली संग बॉक्सर ने साझा की तस्वीरें
 
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल का धनश्री से हुआ तलाक
आपको बता दें कि 20 मार्च को धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक हो गया था। उनके वकील ने अधिकारिक तौर पर इस बात की तस्दीक की। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। धनश्री वर्मा के तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम महवश से जुड़ा लेकिन अब इन्होंने किसी भी रिश्ते से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें