फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree Verma: तलाक के बाद एक ही फ्रेम में कैद हुए धनश्री-युजवेंद्र, वीडियो देख लोग बोले- पीछे तो देखो

Sat, 19 Apr 2025 12:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yuzvendra-Dhanashree Video: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री वर्मा एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन
धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले ही अब पति-पत्नी न हों, लेकिन उनकी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी खबर सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक ही फ्रेम में देखा गया, जिसने फैंस और नेटिजंस को हैरान कर दिया। आइए, जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

विज्ञापन

Honey Singh: लव लाइफ को लेकर एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियों में, जानिए कौन हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड एमा बकर?

एक ही फ्रेम में कैद हुए दोनों
'झलक दिखला जा' में अपने डांस का जादू चला चुकीं धनश्री वर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। काले क्रॉप टॉप और लो-वेस्ट जींस में उनका कैजुअल लुक बेहद स्टाइलिश था। अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और उनसे हल्की-फुल्की बातचीत की। ठीक उसी समय धनश्री के पीछे लगी बड़ी सी स्क्रीन पर उनके पूर्व पति युजवेंद्र चहल की तस्वीर आ गई। इस दौरान दोनों एक ही फ्रेम में कैद हो गए।
Kesari 2 Box Office Collection Day 1: पहले दिन कमजोर रही ‘केसरी 2’ की कमाई, एक्सपर्ट्स ने बताई ये बड़ी वजह

लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
भले ही यह महज एक संयोग था, लेकिन इसने सभी का ध्यान खींच लिया। धनश्री को इसकी भनक तक नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स पैपराजी इसे कैसे छोड़ते? देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “पीछे तो देखो, पीछे”, तो दूसरे ने लिखा, “क्या टाइमिंग है।” इसके अलावा और भी बहुत से लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

अलग हो चुकी हैं धनश्री-युजवेंद्र की राहें
धनश्री और युजवेंद्र ने 2020 में शादी की थी, लेकिन पिछले साल दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आईं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और शादी की तस्वीरें डिलीट करने के बाद तलाक की अफवाहें तेज हो गईं। बाद में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर इसकी पुष्टि की। अब दोनों का तलाक हो चुका है और वह अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें