फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra: 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दर्ज किया राज कुंद्रा का बयान, अधिकारियों ने की पुष्टि

Mon, 15 Sep 2025 09:35 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shetty Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने उन्हें समन भेजा था। उन्हें 15 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया था। इससे पहले राज कुंद्रा को 10 सितंबर को पेश होना था। हालांकि उन्होंने पेशी के लिए और वक्त मांगा था।
विज्ञापन

शिल्पा-कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर
ईओडब्ल्यू ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, ताकि दोनों की यात्रा का विवरण मिल सके।
ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘करोड़ों कमाकर भी अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते’, आमिर ने दिया चौंकाने वाला बयान; किसे दी सलाह?

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : ANI
शिल्पा के वकील की दलील
शिकायतकर्ता दीपक कोठारी के वकील जैन श्रॉफ ने कहा कि उनके मुवक्किल ने सबूतों के साथ पैसे निवेश किए थे। कंपनी ने उन्हें गुमराह किया। इसके उलट शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने इल्जामों को खारिज किया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता खुद कंपनी में पार्टनर थे। उनके बेटे को डायरेक्टर बनाया गया था। अगर कंपनी को फायदा होता तो दोनों में बांटा जाता।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया था। लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर का कहना है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 60.48 करोड़ रुपये लगाए थे। उनका इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने इस पैसे को कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें