अप्रैल में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर
रोहित और शीना ने 22 जनवरी, 2019 को जयपुर में शादी की थी। 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी का एलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें एक्टर रोहित पुरोहित भी नजर आ रहे थे। उनके हाथ में एक कार्ड था जिसमें लिखा था, ‘मम्मी-पापा।’ पोस्ट में उन्होंने लिखा 'आपकी प्रार्थना की जरूरत है। प्लीज, हमें अपनी ब्लेसिंग दीजिए।' शीना आगे लिखती हैं, मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि प्रेग्नेंसी का यह फेज अच्छे से निकल जाए। मैं आपके साथ यह खबर साझा करके काफी खुश हूं।'