फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Kataria: यूट्यूबर बॉबी कटारिया 20 महीने बाद जेल से रिहा, मानव तस्करी मामले में मिली जमानत

Fri, 13 Feb 2026 04:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

YouTuber Bobby Kataria Granted Bail: यूट्यूबर बॉबी कटारिया उर्फ बलवंत सिंह को मानव तस्करी मामले में जमानत मिली है। इस केस की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी कर रही है।
विज्ञापन
बॉबी कटारिया - फोटो : इंस्टाग्राम@bobby_kataria0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बलवंत सिंह यानी बॉबी कटारिया को मानव तस्करी केस में रेगुलर बेल दे दी है। 20 जुलाई 2024 को हरियाणा पंचकूला में स्पेशल जज (एनआईए) ने बॉबी कटारिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ यूट्यूबर ने अपील की, इसकी अपील को 12 फरवरी को हाईकोर्ट ने मंजूरी दी।

विज्ञापन


कोर्ट ने क्यों स्वीकार की बॉबी कटारिया की अपील?
बॉबी कटारिया एक साल और आठ महीने से ज्यादा समय से अंडर ट्रायल के तौर पर कस्टडी में थे। निर्देश के मुताबिक आरोपी बॉबी कटारिया ने कहा, ‘अब तक 73 अभियोजन पक्ष के गवाहों में से सिर्फ 23 से ही पूछताछ हुई है।’ इस वजह से में ट्रायल में अधिक समय लगता है। इसे देखते हुए कोर्ट ने कहा कि बॉबी कटारिया की अपील को मंजूरी देना सही समझते हैं।
होईकोर्ट ने यह भी देखा कि सुनवाई के समय बॉबी कटारिया के खिलाफ कोई और क्रिमिनल केस पेंडिंग नहीं था। 

जमा करना होगा जमानत के लिए बॉन्ड
कोर्ट के निर्देश में लिखा था, ‘अपील करने वाले को रेगुलर बेल पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है। बशर्ते वह ट्रायल कोर्ट/ड्यूटी मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के लिए जरूरी बेल बॉन्ड जमा करे। साथ ही बताई गई रकम का डिमांड ड्राफ्ट दो दिन के अंदर स्पेशल कोर्ट (एनआईए) पंचकूला में जमा करे।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Ranveer singh: रणवीर सिंह धमकी मामले में नया मोड़, क्या कंफर्म हुआ बिश्नोई गैंग से कनेक्शन? कहां तक बढ़ी जांच? 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है बॉबी कटारिया और मानव तस्करी से जुड़ा मामला?
यह केस शुरू में हरियाणा पुलिस ने दर्ज किया था। बाद में एनआईए ने इंडियन पीनल कोड और इमिग्रेशन एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत फिर से केस दर्ज किया। बॉबी कटारिया पर विदेश में नौकरी दिलाने का वादा करके कई लोगों से पैसे वसूलने का आरोप है।
साथ ही यह आरोप भी बॉबी कटारिया पर लगाया गया था कि कुछ लोगों को उसने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में भेजा था। जहां उन्हें शोषण वाले हालात में काम करने के लिए मजबूर किया गया। सुनवाई के दौरान अपील करने वाले के वकील ने कहा कि बॉबी कटारिया शिकायत करने वालों से मिली 19,67,000 रुपये की पूरी रकम जमा करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें