यूट्यूबर और बिग बॉस में नजर आ चुके अरमान मलिक अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बने रहते हैं। अब अरमान एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अरमान मलिक पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी कृतिका मलिक प्रेग्नेंट हैं और दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसकी जानकारी भी खुद कृतिका ने दी है।
लेटेस्ट ब्लॉग में दी खुशखबरी
कृतिका अपने ब्लॉग्स बनाती रहती हैं। अब अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने सभी घरवालों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसमें कृतिका की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस किट में कृतिका की प्रेग्नेंसी पॉजिटिव दिख रही थी, जिसे देखकर पायल और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इस ब्लॉग में कृतिका कहती हैं, ‘फ्रेंड्स मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि जैद का भाई या फिर बहन कब आएगा और अब आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हूं।’
प्रैंक या सच्चाई ?
कृतिका की यह बातें सुनकर नैनी लक्ष्य भी बहुत खुश हो जाती है। इसके बाद लक्ष्य कहती है कि वह सभी को ये गुडन्यूज देगी, जिस पर कृतिका कहती है कि नहीं घर में सबको बताओ कि मैं नहीं बल्कि तू प्रेग्नेंट है। इसके बाद कृतिका और लक्ष्य जैसे ही सबको लक्ष्य की प्रेग्नेंसी की खबर देती है तो पायल गुस्सा हो जाती है क्योंकि लक्ष्य की अब तक शादी नहीं हुई है।
लेकिन इसी बीच अरमान कहता है कि लक्ष्य अब बालिग है और वह अपनी जिंदगी के फैसले ले सकती है। हालांकि, कृतिका सच में प्रेग्नेंट हैं या फिर ये कोई प्रैंक था, ये साफ नहीं है। क्योंकि इसके बाद कृतिका ने जिम करते हुए अपने कई वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिनमें वो फिट नजर आ रही हैं। ऐसे में अब तक ये साफ नहीं है कि कृतिका सच में प्रेग्नेंट हैं या नहीं। हालांकि, लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Mouni Roy: कान में दिखा मौनी का हॉट अवतार, ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा; ताहा भी पहुंचे