राहुल ने देश को रखा सबसे ऊपर
तुर्की की ओर से पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए हालिया बयानों और भारत-विरोधी रुख से नाराज राहुल वैद्य ने ये ऑफर यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ‘कोई पैसा, कोई शो, कोई फेम देश से बड़ा नहीं हो सकता।’ उनका कहना है कि उन्होंने आयोजकों को साफ शब्दों में कह दिया कि यह फैसला पैसों से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित का मामला है।
‘जो मेरे देश के खिलाफ, मेरे खिलाफ
राहुल ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ के साथ अपनी बात में साफ किया कि वो किसी ऐसे देश में जाना या काम करना पसंद नहीं करते जो भारत का विरोध करता हो। उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी ऐसे मुल्क में जाने की इच्छा नहीं है जो मेरे देश को सम्मान न दे। मैं आज जो भी हूं, अपने देश और देशवासियों की वजह से हूं। कोई भी जो मेरे देश के खिलाफ है, वह मेरे खिलाफ है।’
ये खबर भी पढ़ें: Kohli Unblocks Vaidya: हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, गायक ने किया लंबा पोस्ट
राहुल का मौजूदा प्रोजेक्ट
राहुल वैद्य को ‘इंडियन आइडल’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज से खासी लोकप्रियता मिली। वह एक टैलेंटेड सिंगर होने के साथ-साथ अपनी राय साफ तौर पर रखने के लिए भी जाने जाते हैं। इस समय वो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट 2’ में नजर आ रहे हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।