फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके राइडर की तबीयत बिगड़ी, मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट; विवाद के बीच कार एक्सीडेंट में घायल हुआ था यूट्यूबर

Sat, 14 Mar 2026 12:53 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Dobhal Health Update: पिछले दिनों पारिवारिक विवाद के बीच यूट्यूबर अनुराग डोभाल का कार एक्सीडेंट हुआ। कई दिनों से वह अस्पताल में है। अनुराग की स्थिति ठीक बताई जा रही थी। अब मैनेजर ने यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट साझा और बताया कि तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

विज्ञापन
अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@anurag_dobhal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सेहत से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। इस यूट्यूबर की हालत बिगड़ गई है, स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। अनुराग डोभाल का इसी महीने की शुरुआत में एक्सीडेंट हुआ था, वह इन दिनों मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे हैं।
विज्ञापन

 

अनुराग की तबीयत क्यों बिगड़ी?
बीते दिनों यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार एक्सीडेंट हुआ। इससे पहले वह अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। यूट्यूबर ने एक वीडियो में अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती अनुराग की तबीयत ठीक हो रही थी लेकिन अब यह काफी बिगड़ गई है। अनुराग के मैनेजर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके हेल्थ अपडेट दिया है। पोस्ट में मैनेजर ने लिखा, ‘अनुराग भाई की हालत आज सुबह तक स्थिर थी लेकिन अब काफी सीरियस हो गई है। दुर्घटना में उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था, जिससे उन्हें गंभीर इंफेक्शन हो गया है। उनको निमोनिया भी हुआ है।’

डॉक्टर्स की निगरान में है यूट्यूबर अनुराग डोभाल?
आगे पोस्ट में मैनेजर ने बताया कि अनुराग डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है। साथ ही वह फैंस से अनुराग के लिए दुआ करने को कह रहे हैं। बता दें कि इस दुर्घटना के बाद अनुराग के मां-पिता और भाई उसे देखने नहीं आए। इसके बजाय भाई कलम ने अनुराग पर गंभीर आरोप लगाए। भाई का कहना है कि अनुराग जो कुछ परिवार के बारे में कहा है, वह सबकुछ झूठ है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

अनुराग डोभाल, कलम डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal

क्या है अनुराग डोभाल का पारिवारिक विवाद? 
यूट्यूबर अनुराग ने कुछ दिन पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि पत्नी रितिका उसे छोड़कर चली गई है। वह सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहा है। अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था, ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं। मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा। मैं बस सोना चाहता हूं। पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है।' 
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए। कुछ लोगों ने अनुराग की हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा तो कुछ लोगों ने उनको सपोर्ट किया। जब इस यूट्यूबर ने तनाव की स्थिति में अपना एक्सीडेंट कर लिया तो कई लोग उसके सपाेर्ट में उतर आए हैं। लेकिन भाई कलम ने अलग ही कहानी सोशल मीडिया पर बताई, उसने अनुराग को ही दोषी ठहराया, खराब व्यवहार का जिक्र सबके सामने किया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें