जसवीर ने दी सफाई
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में जसवीर ने कहा, ‘हां मैंने हाल ही में पॉडकास्ट किया है, और मुझे लगता है कि ये बहुत नकारात्मक तरीके से लोगों तक पहुंचा है। अगर आप पूरा पॉडकास्ट देखो, तो ये टॉपिक बहुत नॉर्मली गया है।
मुझसे पूछा गया था कि, ‘आपकी लाइफ में ऐसा कोई समय था, जहां आर्थिक तंगी आई हो? तो उस वक्त जो हुआ मेरे साथ कि मेरे बाल काटकर जमीन में गाढ़े गए, मेरा काम रुक गया था। ये कुछ भी हो सकता है। तो टॉपिक ये है कि काला जादू हुआ था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘कोई मजबूरन नहीं होता है, किसी को निकालना होता है तो निकाल देते हैं। मैंने आज तक किसी के बारे में गलत कहा नहीं है। उस वक्त जो हुआ मेरे साथ वो काला जादू था। ये कुछ भी हो सकता है।
जब मुझसे पूछा गया कि किसी ने मेरा साथ क्यों नहीं दिया, तो मेने बस गर्दन हिलाई। मैंने किसी की शिकायत नहीं की है। ये सीआईडी के बारे में नहीं है, ये मेरे बारे में है, और मेरे सफर के बारे में।
वर्कफ्रंट
जसवीर कौर अपने करियर में कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें गंगा, इश्क का रंग सफेद, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे शो शामिल हैं। वह साल 2020 से अनुपमा का हिस्सा हैं।