फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yo Yo Honey Singh: हनी सिंह ने एक साथ बनवाए तीन टैटू, पहला मां के नाम और दूसरा इस संगीतकार के सम्मान में

Mon, 14 Jul 2025 10:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yo Yo Honey Singh Got Tattoos: मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह ने पहली बार टैटू बनवाए हैं। उन्होंने एक साथ तीन टैटू बनवाए हैं। पहला टैटू अपनी मां के नाम का बनवाया है। एक टैटू संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार के सम्मान में बनवाया है। 
विज्ञापन
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में पहली बार टैटू बनवाए हैं। उन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन टैटू गुदवाए हैं और सारे टैटू एक रात में बनवाए गए हैं। हनी सिंह ने पहला टैटू अपनी मां के नाम का बनवाया है। उन्होंने अपनी मां का सिग्नेचर टैटू के रूप में बनवाया है। हनी सिंह की मां का नाम भूपिंदर कौर है। दूसरा टैटू हनी सिंह ने एआर रहमान के सम्मान में बनवाया है। 

विज्ञापन

मां के सिग्नेचर को दिया टैटू का रूप
हनी सिंह ने टैटू के रूप में अपनी मां भूपिंदर कौर के सिग्नेचर को बनवाया है। इसके साथ एक बेहद दिल छूने वाली तस्वीर है। टैटू के साथ गर्भ में पल रहे एक बच्चे की तस्वीर भी उकेरी गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हनी सिंह ने लिखा है, 'मैंने अपना पहला टैटू बनवाया! मेरी मां का हस्ताक्षर। पृथ्वी की सबसे अमीर महिला। मैं आपसे प्यार करता हूं, मम्मी। मेरे खून को सलाम'।
 

एआर रहमान के सम्मान में बनवाया तीसरा टैटू
तीसरा टैटू यो यो हनी सिंह ने संगीतकार एआर रहमान के नाम का बनवाया है। हालांकि, दूसरा टैटू हनी सिंह ने किसके नाम का बनवाया है, इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है। हनी सिंह ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर लिखा है, 'मेरे प्यारे लीजेंड एआर रहमान सर के लिए मेरा तीसरा टैटू! मैं आपसे प्यार करता हूं सर। हर चीज के लिए धन्यवाद'। 
 
विज्ञापन

दूसरे टैटू का नहीं किया खुलासा, निजता का दिया हवाला
हनी सिंह ने अपने दूसरा टैटू किसे समर्पित किया है और किसके नाम का बनवाया है, इसका खुलासा नहीं किया है। उन्होंने निजता का हवाला दिया है। हनी सिंह ने लिखा है, 'मैं अपना दूसरा टैटू पोस्ट नहीं करूंगा, क्योंकि यह बहुत ही निजी है'। एक के पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। राघव जुयाल ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'हनी सिंह का एआर रहमान के लिए प्यार देखकर खुशी हुई।' वहीं कुछ यूजर्स एआर रहमान को टैग करके लिख रहे हैं, 'हनी सिंह के साथ कौलेब कर लीजिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें