सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
अभिरा से मिलने नहीं जा पाता है अरमान
अरमान जब अभिरा से मिलने के लिए निकल रहा होता है तभी विद्या (अरमान की मां) बेहोश हो जाती है। विद्या का बीपी किसी वजह से बढ़ जाता है। ऐसे में अरमान को विद्या के पास रहना पड़ता है। लेकिन अभिरा मिलने वाली जगह पर अरमान का इंतजार कर रही होती है। क्या अरमान, अभिरा से मिल पाएगा? यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
सीरियल की टीआरपी भी बढ़ी
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसका फैमिली ड्रामा दर्शकों को पसंद आ रहा है। 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसे 1.9 की टीआरपी मिली है। सीरियल में अभिरा और अरमान की जोड़ी भी दर्शकों को पसंद आती है।