राज निदिमोरू, सामंथा रुथ प्रभु और श्यामली डे
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी वक्त से सामंथा और राज निदिमोरू का अफेयर चल रहा है। हालांकि, अब चर्चाएं हैं कि सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने आज गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आज सुबह ईशा योग केंद्र के अंदर लिंग भैरवी मंदिर में शादी कर ली। इस शादी में सिर्फ 30 करीबी लोगों के शामिल होने की खबरें हैं। हालांकि, अभी तक सामंथा या राज ने शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इसकी पुष्टि की है। इस बीच राज की पूर्व पत्नी श्यामली डे ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की है, जो चर्चाओं में बनी हुई है।
पूर्व पत्नी की क्रिप्टिक पोस्ट
शादी की चर्चाओं के बीच राज निदिमोरू की पूर्व पत्नी श्यामाली डे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में लेखक माइकल ब्रूक्स का एक संदेश साझा किया गया है। इसमें लिखा है, ‘निराश लोग निराश करने वाले काम करते हैं।’ (Desperate people do desperate things) श्यामली की इस पोस्ट के सामने आने के बाद अब सामंथा और राज के शादी करने की चर्चाओं को और भी बल मिल गया है। हालांकि, इससे पहले भी श्यामली अक्सर ही क्रिप्टिक पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें राज और सामंथा के रिश्ते से जोड़कर देखा जाता है।
काफी वक्त से साथ में हैं राज-सामंथा
राज और सामंथा पिछले काफी वक्त से साथ में हैं। अक्सर दोनों की साथ में कई फोटोज भी सामने आई हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कहा। वहीं अब दोनों के आज शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, अभी तक कपल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसलिए अमर उजाला भी दोनों की शादी की खबरों की पुष्टि नहीं करता है।
यह खबर भी पढ़ेंः जन्मदिन से पहले बोमन ईरानी ने किया एलान, बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म पर शुरू किया काम
राज और डीके की वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में दिखेंगी सामंथा
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा और राज एक साथ ही काम भी कर चुके हैं और आगे भी कर रहे हैं। सामंथा को राज और डीके के शो ‘द फैमिली मैन 2’ में देखा गया था। इसके बाद वो ‘सिटाडेल हनी बनी’ में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी सामंथा राज और डीके की वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में नजर आएंगी।