‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में रोहित पुराहित, समृद्धि शुक्ला
- फोटो : इंस्टाग्राम@rohitpurohit08
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की लवस्टोरी में हमेशा मुश्किलें आती रहती हैं। अरमान ने मजबूरी में गीतांजलि से शादी तो कर ली लेकिन वह अभिरा को भूला नहीं है। हाल ही में अभिरा से अपनी फीलिंग्स का जिक्र अरमान ने किया है। लेकिन अभिरा ने अरमान को सच्चाई से रूबरू करवा दिया।
अरमान ने बयां किया अपना प्यार
एक एपिसोड में अरमान शराब के नशे में दिखाई देगा। लेकिन होश में ना होने के बाजवूद भी वह गीतांजलि की जगह पर अभिरा को देख रहा है। उसे अभिरा की दिखाई दे रही है। बारिश के एक सीन में भी अरमान अभिरा से अपने दिल की बात कहता है। जिस पर अभिरा कहती है, ‘तुमने दूसरी शादी कर ली, मेरी बेटी को सात साल तक मुझसे दूर रखा और अब सोचते हो कि मैं तुमसे अब भी प्यार करती हूं।’ इन बातों के जरिए अभिरा ने अरमान को सच्चाई से रूबरू करवा दिया। लेकिन हकीकत यह है कि वह चाहती है कि अरमान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए। इसके अलावा गीतांजलि ने भी अभिरा से विनती की है कि अरमान की जिंदगी से दूर चली जाए।
क्या गीतांजलि की होने वाली है मौत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पेज की खबरों के अनुसार आने वाले एपिसोड में गीतांजलि एक हादसे का शिकार हो जाएगी। दरअसल, अभिरा और उसकी बेटी मायरा को अपने रास्ते से हटाने के लिए गीताजंलि एक जाल बुनेगी, लेकिन वही इसका शिकार हाे जाएगी। अरमान, अभिरा और मायरा को बचा लेगा। लेकिन गीताजंलि के साथ हुए हादसे से अरमान और अभिरा मुश्किलों में घिर जाएंगे।