फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: नवरात्रि के त्योहार की 'जलसा' में भी धूम, अमिताभ बच्चन ने फैंस को बांटे डांडिया

Sun, 28 Sep 2025 10:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Distributing Dandiya: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हर रविवार की ही तरह आज भी अपने फैंस को दीदार कराए। इस मौके पर बिग बी ने डांडिया स्टिक भी बांटे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम- @viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहने का तरीका खूब जानते हैं। हर रविवार की तरह इस बार भी उन्होंने मुंबई स्थित अपने बंगले जलसा के बाहर मौजूद भीड़ का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार नजारा थोड़ा हटकर रहा। नवरात्रि के मौके पर बिग बी ने फैंस को सिर्फ अपने दीदार ही नहीं कराए, बल्कि उपहार के तौर पर डांडिया स्टिक भी बांटे। सोशल मीडिया पर बिग बी का यह अंदाज अब खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जलसा के बाहर उत्सव जैसा माहौल
रविवार को जब अमिताभ बच्चन सफेद कुर्ता-पायजामा और जैकेट पहने बाहर आए, तो हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। बिग बी ने हाथ हिलाकर फैंस को आशीर्वाद दिया और फिर एक-एक कर गिफ्ट बांटना शुरू किया। जहां कुछ लोगों को डांडिया स्टिक मिली, वहीं कई ने बिग बी की तस्वीर और वीडियो से ही खुद को संतुष्ट किया। नवरात्रि के माहौल में यह तोहफा हर किसी को खास लगा।
 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
बिग बी के इस खास अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। हर रविवार बिग बी के एक दीदार के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनके आने का इंतजार करते हैं। इस बार हर ओर नवरात्रि की धूम है। ऐसे में यह नजारा और भी खास हो गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3: 100 करोड़ के करीब पहुंच रही 'जॉली एलएलबी 3', जानें अक्षय कुमार-अरशद की फिल्म का रविवार का कलेक्शन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
बात करें उनके काम की, तो फिलहाल अमिताभ बच्चन टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17' को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा गया था। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों दिग्गज 33 साल बाद पर्दे पर साथ नजर आए। इसके अलावा बिग बी जल्द ही रामायण में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें