फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक ने रानी मुर्खजी को कहे अपशब्द, कंपनी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Sun, 25 Feb 2024 03:57 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुराग गोपाल पांडे का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ, जिसमें वे आदित्य चोपड़ा की पत्नी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अनुराग ने वीडियो में यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
अनुराग गोपाल पांडे और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स के सहायक निर्देशक रहे अनुराग गोपाल पांडे को कंपनी से निकाल दिया गया है। अनुराग बॉलीवुड में काफी वक्त से काम कर रहे हैं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा के सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। यशराज फिल्म्स के लिए अनुराग गोपाल पांडे ने रब ने बना दी जोड़ी, सरकार और वीर-जारा जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन हाल ही में अनुराग तब चर्चा में आ गए, जब उन्होंने 22 फरवरी को खार में मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर विवाद खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

वीडियो भी हुआ था वायरल

दरअसल, अनुराग गोपाल पांडे का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ, जिसमें वे आदित्य चोपड़ा की पत्नी और अभिनेत्री रानी मुखर्जी को अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अनुराग ने वीडियो में यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें साथ ले गई। इसके बाद अनुराग को साथ ले गई।

Gangubai kathiawadi: आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को दो वर्ष पूरे, निर्माताओं ने वीडियो साझा कर मनाया जश्न

विज्ञापन

कर्मचारियों से भी दुर्व्यवाह का आरोप

वीडियो सामने आने के बाद अनुराग को यशराज फिल्म से निकाल दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग अपने सहकर्मियों के साथ भी अपमानजनक और दुर्व्यवहार करते थें। वे सेट पर अपने सहकर्मियों को अपशब्द कहते थे। रिपोर्ट की मानें तो अनुराग को किसी कारण से यशराज फिल्म्स के प्रति नाराजगी थी, जिसको बाद उन्होंने मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर जाकर विवाद खड़ा किया। इस विवाद के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। 

Atlee: साउथ में हिंदी फिल्मों को स्वीकार न करने पर एटली की प्रतिक्रिया, बोले- 'दर्शक कंटेंट देखते हैं...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें