फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: यश ने की रणबीर कपूर के समर्पण की तारीफ; फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों से की एकजुट होने की अपील

Fri, 16 Oct 2026 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash Praises Movie Ramayana: फिल्म 'रामायण' की रिलीज को अब कुछ वक्त बाकी है। मेकर्स ने इसके प्रमोशन के लिए कमर कस ली है। बीते दिन बंगलूरू में प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया। यहां एक्टर यश ने रणबीर की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
रणबीर कपूर-यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। कल 15 अक्तूबर को बेंगलूरू में नितेश तिवारी की इस आगामी फिल्म का प्रमोशनल इवेंट आयोजित हुआ। इस दौरान सुपरस्टार यश भी मौजूद रहे। यश फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। कल इवेंट में उन्होंने दर्शकों से एक खास अपील की। साथ ही रणबीर की दिल खोलकर तारीफ करते दिखे।

विज्ञापन
Trending Videos

रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
यश ने दर्शकों से क्या अपील की?
अभिनेता यश ने इवेंट में भारतीय सिनेमा में एकता और सपोर्ट को लेकर एक दमदार संदेश दिया। उन्होंने फैंस से क्षेत्रीय मतभेदों को भुलाकर अच्छी फिल्मों का समर्थन करने की अपील की। यश ने कहा कि अगर लोग एकजुट हो जाएं, तो भारतीय सिनेमा वैश्विक दर्शकों तक पहुंच सकता है। उन्होंने दर्शकों से यह भी कहा कि वे आपसी मतभेदों के कारण बंटने के बजाय, बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स की मेहनत की सराहना करें।

रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ भाषी लोगों से क्या कहा?
यश ने मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'अगर हम आपस में ही लड़ते रहे, जैसे 'बांटो और राज करो' वाली स्थिति रही तो हम कभी भी दुनिया को चुनौती नहीं दे पाएंगे'। यश ने कन्नड़ भाषी लोगों और पूरे दक्षिण भारत के दर्शकों से 'रामायण' को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने आगे कहा, 'अगर इरादा नेक है, तो मुझे लगता है कि हर किसी को आगे आना चाहिए'। 
यश ने भारतीय संस्कृति में भगवान राम की महिमा के बारे में बात की और इस फिल्म को पर्दे पर देखने के लिए प्रोत्साहित किया। यश ने कहा, 'हम सभी कहानियां सुनते हुए बड़े हुए हैं, लेकिन इन कहानियों को आंखों के सामने सच होते देखने के लिए, आपको यह 'रामायण' जरूर देखनी चाहिए'।
 
विज्ञापन

यश - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?
यश ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर की भी तारीफ की। यश ने बताया कि ऐसे किरदार को निभाने के लिए कितने समर्पण की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेता के तौर पर मैंने देखा है कि रणबीर ने खुद को पूरी तरह से इस किरदार में समर्पित कर दिया है। भगवान का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे।
अभिनेता ने आगे कहा कि प्यार और एकता के जरिए भारतीय सिनेमा दुनियाभर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी फिल्मों को हर क्षेत्र के लोगों से सराहना मिलनी चाहिए। अगर पूरा देश एकजुट होकर काम करे, तो भारतीय सिनेमा वैश्विक स्तर पर और भी मजबूत होगा। बता दें कि फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें