फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Movie Toxic: कानूनी पचड़े में फंसी रॉकी भाई की 'टॉक्सिक', इस मामले में निर्माताओं पर एफआईआर दर्ज

Wed, 13 Nov 2024 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yash Movie Toxic: सुपरस्टार यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' की तैयारियों में व्यस्त हैं। एक्शन से भरपूर यह आगामी फिल्म फिलहाल कानूनी पचड़े में उलझ गई है। कर्नाटक वन विभाग ने निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों खबर आई थी कि अभिनेता यश की फिल्म टॉक्सिक पर संकट के बादल मंडराए हैं। कहा गया कि अभिनेता की फिल्म शूटिंग सेट निर्माण के लिए पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई है। पेड़ों की कटाई के मामले पर कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने आपत्ति जताते हुए अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। अब खबर आई है कि निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Trending Videos

दर्ज हुई एफआईआर
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बेंगलुरु में फिल्म का सेट बनाने के लिए वन भूमि पर पेड़ों को अवैध रूप से काटने के आरोप में निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। केनरा बैंक के महाप्रबंधक और हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) के महाप्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया'।
Christopher Nolan: नोलन की अगली फिल्म में शामिल हुईं ऑस्कर विनर लुपिता न्योंगो, पहली बार साथ करेंगी काम

ईश्वर खंड्रे ने बीते दिनों किया था दौरा
इससे पहले कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने बेंगलुरु के एचएमटी में वन क्षेत्र में यश की फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग के लिए पेड़ों की अवैध कटाई की निंदा की। साइट निरीक्षण और सैटेलाइट इमेज की समीक्षा के बाद ईश्वर खंड्रे ने सख्त कानूनी कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने वन संरक्षण की आवश्यकता और संरक्षित क्षेत्रों में अनधिकृत गतिविधियों के लिए जवाबदेही पर जोर दिया। 'टॉक्सिक' फिल्म के सेट के निर्माण के लिए पेड़ों की कथित अवैध कटाई पर, कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे ने एएनआई से बातचीत में कहा था, 'मैंने उस जगह (एचएमटी से संबंधित भूमि) का दौरा किया जहां बेंगलुरु में 'टॉक्सिक' फिल्म की शूटिंग की जा रही है। मैंने कई लोगों को देखा। वहां पेड़ काटे गए थे। पिछले साल की सैटेलाइट तस्वीरों में उस इलाके में कई पेड़ देखे जा सकते हैं। मैंने  BBMP से इस मामले पर रिपोर्ट देने को कहा है। हम जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। हम बेंगलुरु में एक और लाल बाग या कब्बन पार्क जैसा पार्क बनाएंगे'। उनके निर्देशों के बाद अब मामला दर्ज होने की खबर आई है।
Pardes Re-Release: 'दो दिल मिल रहे' गाने से फिर से गूंज उठेगा PVR, इस दिन शाहरुख-महिमा की परदेस होगी री-रिलीज
विज्ञापन

अगले साल रिलीज होगी फिल्म
यश की मुख्य भूमिका वाली टॉक्सिक 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इसमें कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसके अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, श्रुति हासन और हुमा कुरैशी के होने की खबर भी है। फिल्म में एक्शन का तगड़ा डोज दिया जाएगा। इसके लिए हॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी भी टीम से जुड़े हैं।
Remo D Souza: धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच ने रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से की छह घंटे पूछताछ, FIR भी दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें