किस भाषा में कितने मिले व्यूज?
आज शाम सात बजे रिलीज हुए हिंदी के ट्रेलर को 12 लाख, तमिल को 2 लाख 68 हजार, कन्नड़ को 7 लाख 74 हजार, तेलुगु को 3 लाख 78 हजार और मलयालम को 90 हजार व्यूज मिले हैं। सभी भाषाओं के व्यूज मिलाकर ट्रेलर को कुल लगभग 27 लाख व्यूज मिले हैं।
क्या है कहानी?
ट्रेलर के मुताबिक फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
यह खबर भी पढ़ें: Toxic Trailer: 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को दर्शक दे रहे प्यार, जानें एक घंटे में कितने मिले व्यूज; हिंदी ने मारी बाजी
टॉक्सिक का गाना 'मदहोश'
- फोटो : Youtube ग्रैब
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।