फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Randhawa: अजुल के बाद नए सॉन्ग पर ट्रोल हुए गुरु रंधावा, यूजर्स बोले- एआई से बनाया हुआ पंजाबी गाना

Sat, 08 Aug 2026 02:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Randhawa Trolling Over New Song Fine Shyt: सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना ‘फाइन शिट’ हाल ही में रिलीज हुआ। इस गाने को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जानिए, फैंस को क्यों पसंद नहीं आया यह गाना?  
विज्ञापन
नए गाने पर ट्रोल हुए सिंगर गुरु रंधावा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर अपने गानों और प्रेजेंटेशन को लेकर ट्रोल होते हैं। हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘फाइन शिट’ के साथ भी ऐसा ही हुआ। यूजर्स को इसके बोल नहीं भाए हैं। बता दें कि पिछले साल भी अपने एक गाने ‘अजुल’ के कारण गुरु रंधावा खूब ट्रोल हुए थे। जानिए, नए गाने ‘फाइन शिट’ पर फैंस, यूजर्स ने क्या कहा? 

गाने पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

विज्ञापन

गुरु रंधावा के नए गाने में ऑफिस का सेटअप है। इसमें वह गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है। यह डांस भी यूजर्स को नहीं भाया है। इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। 
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘यह गाना बिल्कुल सामान्य है, पिछला वाला गाना बेहतर था।’
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एआई से बनाया हुआ पंजाबी गाना।’ 
एक फैन ने तंज कसते हुए लिखा, ‘भाई ने गाने में सभी कार ब्रांड बोले और वीडियो में कोई भी इस्तेमाल नहीं किया।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कौन सी शराब पीकर लिरिक्स लिखे पाजी।’ ऐसा नहीं है कि फैंस ने गुरु रंधावा के गाने को पसंद नहीं किया। कई फैंस ने इसे गुरु रंधावा का कमबैक तक बता दिया। 
विज्ञापन



विज्ञापन

गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम @gururandhawa

म्यूजिक वीडियो में कई चर्चित सेलेब्स भी दिखे
गुरु रंधावा के इस गाने को उनके साथ यश्वी देसाई ने भी गाया है। वहीं म्यूजिक वीडियो में अर्शिया सिन्हा, रायमा ग्रोवर, मेहर कौर, रूही दोसानी जैसे सेलेब्स भी नजर आए। इस गाने के बोल गुरजीत ने लिखे हैं। यूट्यूब को इस गाने पर दो दिन में 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। 

इन गानों के लिए मशहूर रहे हैं गुरु रंधावा 
गुरु रंधावा एक मशहूर पंजाबी सिंगर, म्यूजिक कंपोजर हैं। वह पंजाबी, इंडी-पॉप स्टाइल के गाने गाते हैं। वहीं बॉलीवुड में भी कई हिट गाने गा चुके हैं। इसमें ‘नाच मेरी रानी’, 'स्लोली स्लोली', 'बॉर्डर' और फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना 'कौन नाचना' शामिल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें