फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami Gautam: अपने आने वाले बच्चे को संस्कृति-परंपराओं के करीब रखना चाहती हैं यामी, साक्षात्कार में कही यह बात

Tue, 26 Mar 2024 12:13 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यामी ने कहा कि वे चाहती हैं कि उनका बच्चा भी उसी तरह भारतीय त्योहारों की भावनाओं और परंपराओं को समझे और सीखे, जिस तरह से वे और उनके पति आदित्य धर करते हैं।
विज्ञापन
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके किरदार की खूब सराहना हो रही है। दर्शकों से मिल रहे प्यार और प्रशंसा से अभिनेत्री काफी खुश हैं। इस बीच यामी जल्द ही मां भी बनने वाली है। वे और उनके पति आदित्य धर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में यामी ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को वे संस्कृति और परंपराओं के करीब रखना चाहती है, जिसमें वे पली-बढ़ी हैं।

विज्ञापन

 
Trending Videos

यामी ने कही यह बात
गौरतलब है कि यामी अक्सर भारतीय परंपराओं और त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती नजर आती है। इस दौरान एक साक्षात्कार में यामी ने कहा कि वे चाहती हैं कि उनका बच्चा भी उसी तरह भारतीय त्योहारों की भावनाओं और परंपराओं को समझे और सीखे, जिस तरह से वे और उनके पति आदित्य धर करते हैं।
Arjun Kapoor: मां मोना शौरी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
 
विज्ञापन

हर माता-पिता को होती है ये उम्मीद
यामी ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक माता-पिता के रूप में आप हमेशा चाहते हैं कि आपका बच्चा उन्हीं परंपराओं और रीति-रिवाजों में बड़ा हो, जिसमें आप पले-बढ़ हो। आदित्य और मैं भी ऐसा ही चाहेंगे'। इस दौरान यामी ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। साक्षात्कार में यामी ने होली के त्योहार को लेकर कहा, 'होली खेलने से पहले हम भगवान को रंग चढ़ाते हैं। इसके बाद सभी बड़ों से शुभकामनाएं और आर्शीवाद लेते हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारा बच्चा भी इसी भावना के साथ त्योहारों को मनाएगा'। 

Hanuman: अब एक और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने को तैयारी 'हनुमान', इन भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें