फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राष्ट्रवादी' का टैग लगने पर क्या बोलीं यामी गौतम? फिल्म 'हक' में अपने रोल पर भी रखी बात

Mon, 27 Oct 2025 11:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Yami Gautam: फिल्म 'हक' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यामी गौतम से कई सवाल किए गए। इस पर उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शांत और दृढ़ विश्वास वाले किरदारों को निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम, अपनी अगली बड़ी रिलीज, 'हक' के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। ऐतिहासिक शाह बानो मामले से प्रेरित यह फिल्म न्याय, पहचान और आस्था के विषयों पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन

यामी से पूछा गया सवाल
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर यामी गौतम से पूछा गया कि हाल के वर्षों में उन्होंने जिस तरह की फिल्में चुनी हैं, उनके कारण उन्हें अक्सर 'राष्ट्रवादी' कहा जाता है। इस पर उनका क्या कहना है? इस पर अभिनेत्री ने हंस कर इस लेबल को खारिज कर दिया। 

यामी गौतम और इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रवादी टैग को किया खारिज
राष्ट्रवादी का टैग दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर यामी ने कहा, 'लेबल है, मुझे पता भी नहीं है। अगर है तो लोगों का काम है कुछ न कुछ कहना।' उन्होंने कहा, 'ये नहीं तो कुछ और लेबल, फिर कुछ और, फिर कुछ और। पहले कुछ और था। पहले कुछ अंडररेटेड लेबल था। उससे पहले कुछ और था। यह बदलता रहता है। मैं वो सब नहीं जानती हूं।'
 

अपने किरदार पर बोलीं यामी
यामी गौतम ने बताया कि फिल्म 'हक' उनके लिए सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं था। यामी ने कहा, 'यह विषय सार्वजनिक जीवन में रहा है। मैं हमेशा सोचती हूं कि शाजिया जैसी महिला को किस तरह की ताकत और साहस की जरूरत रही होगी। अगर मुझे ऐसी महिलाओं की कहानी कहने के मौके मिलते हैं, तो मैं जरूर कहूंगी।'

यह खबर भी पढ़ें: 'जामतारा 2' के इस एक्टर ने की आत्महत्या, सामने आई 'कांतारा चैप्टर 1' की OTT रिलीज डेट; पढ़ें आज की टॉप खबरें
विज्ञापन

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म
सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'हक' 7 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कथित तौर पर शाह बानो मामले के दौरान उठे पर्सनल लॉ, लैंगिक समानता और न्याय से जुड़ी बहसों पर विचार करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें